Tvs iQube ST प्रीमियम टेक्निकल फीचर्स के साथ है एक बढ़िया ऑप्शन, 100 Km रेंज के साथ बहोत सारे फीचर्स जिसमे म्यूजिक कंट्रोल और मोबाईल एप्लीकैशन भी

By Meet Bhanderi

Updated On:

Tvs iQube ST

भारत का सक्सेसफुल इलेक्ट्रिक स्कूटर की लिस्ट में Tvs iQube भी सामील है, जो बहुत ही ज्यादा विश्वासु प्रॉडक्ट है। अब Tvs ने टोटल 5 वेरिएंट्स को मार्केट में लॉन्च कर दिया है। यानी की Tvs की iQube अब आपको 5 वेरिएंट ऑफर कर रही है। अपने अपने हिसाब से आप इसे कंसिडर कर सकते है। अगर आपको कम प्राइस में चाहिए, आपको एक किफायती वेरिएंट चाहिए, तो आप इसका बेस वेरिएंट सिलेक्ट कर सकते है, जो अराउंड 1,00,000 रूपीस में आपको मिल जायेगा।

लेकिन पर्टिकुलरली अभी जीस वेरिएंट के बारे में बात करने वाले है वो है, Tvs iQube ST 3.4 kWh वेरीअन्ट। इसमे क्या क्या फीचर्स है? क्या रेंज मिलने वाली है? बिल्ड क्वालिटी कैसी है? डाईमेन्शन क्या है? और प्राइस क्या रहने वाला है? सब कुछ जानेंगे।

Tvs iQube ST

Tvs iQube ST की बैटरी और मोटर

Tvs iQube ST में हमे 3.4 kWh की Li-ion टाइप की बैटरी मिल जाती है, जो वोटर प्रूफिंग रेटिंग IP67 के साथ आती है। इसमे 4.4 kW पीक पावर वाली BLDC मोटर मिल जाती है, जिसमे IP67 रेटिंग मिल जाती है। ये मोटर 140 Nm का टॉर्क जेनरैट करती है। इसमे Hub मोटर मिलती है। ये स्कूटर 3.5-4  घंटे में फुली चार्ज हो जाता है। इसमे सिंगल चार्ज में 75-100 km की क्लैम रेंज मिल जाती है। इस स्कूटर की टॉप स्पीड की बात करे तो इसमे 78 Km/hr की टॉप स्पीड मिलती है, और इसको 0-40 kmph तक पहोचने के लिए 4.2 सेकंड का समय लगता है।

Tvs iQube ST के फीचर्स

इस स्कूटर में 17.78 cm की TFT टच स्क्रीन मिल जाती है, जिसमे स्पीडोमीटर, ओड़ोमीटर, ट्रिपमीटर, क्लॉक, Bluetooth कनेक्टिविटी, Call/SMS अलर्ट, डॉक्यूमेंट स्टॉरिज, सोशल मीडिया अपडेट, नेवीगेशन, Geo Fencing, म्यूजिक कंट्रोल, लाइव लोकैशन, GSM कनेक्टिविटी, क्रैश और फॉल अलर्ट जैसे कई सारे फीचर्स इसमे मिल जाते है। वही इसमे रीजेनरैटिव ब्रेकिंग, एंटी थेफ्ट अलार्म, USB चार्जिंग पोर्ट, OTA, HMI जॉयस्टिक मिल जाता है।

Tvs iQube ST में 2 राइडिंग मोड, Eco और Sport मिल जाते है, और रीवर्स मोड भी मिल जाता है। इसमे मोबाइल ऐप्लीकैशन, EBS,  केरी हुक, लो बैटरी इन्डिकेटर और डिस्टन्स टू एम्टी इन्डिकेटर जैसे फीचर्स भी मिल जाते है।

Tvs iQube ST का फ्रन्ट लुक कैसा है?

Tvs के इस वेरीअन्ट में दूसरे वेरीअन्ट के जैसे लुक तो सेम ही मिलता है, आगे LED फॉर्मैट में हेडलाइट दी गई है, LED DRLs दिए है, LED टर्न इन्डिकेटर दिए गए है। आगे ST की बेजिंग देखने को मिल जाएगी। अब बात की जाए इसके फ्रन्ट टायर की तो फ्रन्ट में 90/90-12 साइज़ का ट्यूबलेस मिल जाता है, और 304.8 mm का Alloy व्हील मिल जाता है। फ्रन्ट में 220 mm की Disc ब्रेक मिल जाती है। फ्रन्ट सस्पेन्शन की बात करे तो इसमे Telescopic सस्पेन्शन दिया गया है।

इस स्कूटर में नीचे मुजब Color Option मिल जाते है।

  • Titanium Grey Glossy
  • Starlight Blue Glossy
  • Pearl White
  • Mercury Grey Glossy
  • Copper Bronze Matte

Tvs iQube ST का रेयर लुक कैसा है?

अब बात करे Tvs iQube ST के रीयर डिटेल्स की तो LED में टैललाइट दी गई है और LED में टर्न इन्डिकेटर दिए गए है। पीछे Tvs का लोगों लगा हुआ है, ग्रैब हैन्डल दिया हुआ है। रीयर में भी 90/90-12 साइज़ का ट्यूबलेस टायर मिलता है, और 304.8 mm का Alloy व्हील मिलता है। रीयर में 130 mm का Drum ब्रेक मिल जाता है। रीयर सस्पेन्शन की बात करे तो Hydraulic twin tube शॉक अब्सॉर्बर सस्पेन्शन मिल जाता है। इसमे रेफ्लेक्टर पीछे और दोनो साइड में दिए गए है।

Tvs iQube ST
Tvs iQube ST

Tvs iQube ST की डाईमेंसन

अब बात की जाए इस स्कूटर के डाईमेन्सन की तो इसमे 1805 mm की लेंथ मिलती है, 645 mm की विड्थ है, हाइट की बात करे तो 1140 mm की हाइट मिलती है, 770 mm की सैडल हाइट मिलती है। 1301 mm का व्हीलबेस मिलता है और सबसे खास 157 mm का ग्राउन्ड क्लीयरन्स देखने को मिल जाता है। इस स्कूटर का कर्ब वैट 118.6 kg का है, और 32 लिटर का बूटस्पेस मिल जाता है।

Tvs iQube ST की प्राइस

Tvs iQube ST 3.4kWh वेरीअन्ट की प्राइस की बात करे तो इसकी एक्स शोरूम प्राइस 1,56,000 के आसपास है, और इसकी ऑनरोड प्राइस राजकोट में 1,62,000 के आसपास देखने को मिल जाएगी। तो स्कूटर काफी महँगा है। इसके कंपेरिसन में Ola S1 Pro Gen2 एक बढ़िया ऑप्शन देखने को मिलता है।

Tvs iQube ST Specification

Battery3.4 kWh Li-ion
Motor4.4 kW BLDC with IP67 Rating
Torque140 Nm
Range75-100 Km
Top Speed78 Km/hr
Charging Time3.5 to 4 Hour
Instrument ConsoleTFT Touchscreen
Bluetooth ConnectivityYes,
Call/SMS AlertYes
Music ControlYes
Geo FencingYes
USB PortYes
Riding ModesEco, Sport & Revers
LightingAll LED
BrakingFront – Disc, Rear – Drum

Related Posts

Bajaj Chetak 2901 Metal body के साथ मार्केट में हो रही है बम्पर बिक्री, दे रहा है 123 Km की रेंज, लोग कर रहे है बुक

You Might Also Like

Leave a Comment