Joy e-bike की तरफ से सबसे स्ट्रॉंग इलेक्ट्रिक स्कूटर, जिसका नेम है, Joy e-bike Mihos, जो पूरी मेटल बॉडी के साथ आता है। तो एक हाई रेंज इलेक्ट्रिक स्कूटर है जो कि Joy का ये टॉप मॉडल है जो हैयेश्ट प्राइस में आता है। इस स्कूटर को चलते समय आपको कुछ टूटने की चिंता नहीं रहेगी क्योंकि मेटल बॉडी और बिल्ड क्वालिटी बढ़िया है। इसमें क्या क्या फीचर्स मिलने वाले है? क्या रेंज मिलने वाली है? बैटरी कितनी मिलती है? और प्राइस पॉइंट क्या है? ये सारी बाते इस लेख में जानने को मिलेगी।
Joy e-bike Mihos का लुक और डिजाइन
इसमे आपको LED हेडलाइट मिल जाती है, जो हाई बीम लो बीम दोनों में दिया गया है। साथ में LED टर्न इन्डिकेटर मिल जाते है। दोनों इंडिनकेटर के बीच में स्कूटर का नेम देखने को मिल जाता है। उसके ऊपर लोगों दिया गया है, जो थोड़ासा यूनीक है। इसमे मड गार्ड भी मेटल में दिया गया है। Joy e-bike Mihos में LED में टैललाइट मिल जाती है। पीछे भी LED में टर्न इन्डिकेटर दिए गए है। पीछे मजबूत ग्रैब हैन्डल मिल जाता है।

इस स्कूटर में मिलते कलर ऑप्शन नीचे मुजब है।
- Solid Black Glossy
- Pearl White
- Solid Yellow Glossy
- Metallic Blue
Joy e-bike Mihos के टायर, ब्रेक और सस्पेन्शन
फ्रन्ट में 90/90-12 साइज़ का ट्यूबलेस टायर दिया गया है। 304.8 mm का अलॉइ व्हील मिल जाता है। फ्रन्ट में Disc ब्रेक मिल जाती है, और Telescopic Fork सस्पेन्शन मिल जाता है, जिसकी बिल्ड क्वालिटी काफी अच्छी है।रीयर में भी 90/90-12 साइज़ का ट्यूबलेस टायर मिलता है, और 304.8 mm साइज़ का अलॉइ व्हील मिलता है। रीयर में भी Disc ब्रेक मिल जाती है, और रीयर में Dual shock absorber सस्पेन्शन देखने को मिल जाता है।
Joy e-bike Mihos की बैटरी और मोटर
Joy e-bike Mihos में हमे Li-ion टाइप की 2.88 kWh की बैटरी मिल जाती है। ये 5 घंटे में फूल चार्ज हो जाती है। बैटरी IP67 रेटिंग के साथ मिलती है। इसमे BLDC टाइप में 1.5 kW पावर वाली मोटर मिल जाती है, जो Hub मोटर मिलती है। वही ये 65 km/hr की टॉप स्पीड देगी। 7 सेकंड में ये स्कूटर 0-40 kmph की स्पीड अचिव कर लेता है। इस स्कूटर में हमे सिंगल चार्ज पर 130 km की रेंज मिल जाती है, जो की काफी बढिया रेंज प्रवाइड करती है।
Joy e-bike Mihos के फीचर्स
इसके इन्सट्रूमेंट कंसोल की बात करे तो इसमे 4.3 इंच का TFT डिस्प्ले मिल जाता है, स्पीडॉमीटर, ओड़ोमीटर, ट्रिपमीटर, क्लॉक, Bluetooth कनेक्टिविटी, Wi-fi, नेवीगेशन, जैसे फीचर्स मिल जाते है। इसमे Geo Fencing, एंटी थेफ्ट अलार्म, USB चार्जिंग पोर्ट, GPS, वीइकल ट्रैकिंग जैसे फीचर्स भी मिल जाते है। इसमे कम्बाइन ब्रेकिंग सिस्टम, EBS, इंटरनेट कनेक्टिविटी, मोबाईल ऐप्लकैशन भी मिल जाती है, जिससे आप स्कूटर की सारी इनफार्मेशन मोबाईल से जान सकते हो।
Joy e-bike Mihos की डाईमेंसन
अब Joy e-bike Mihos के डाईमेन्सन की बात करे तो इसमे 1864 mm की लेंथ है, 700 mm का विड्थ मिलता है, 1178 mm की हाइट मिलती है, और 750 mm की सैडल हाइट मिल जाती है। सबसे खास बात इसमे 189 mm का ग्राउन्ड क्लीयरन्स मिलता है। इसका कर्ब वैट 110 kg है।

Joy e-bike Mihos की प्राइस
Joy e-bike Mihos के प्राइस की बात की जाए तो इसकी एक्स शोरूम प्राइस 1,17,000 है,और इसकी ऑनरोड प्राइस अहमदाबाद में 1,22,000 के आसपास देखने को मिल जाएगी। इस प्राइस सेगमेंट में बिल्ड क्वालिटी में एकदम बढ़िया Ev स्कूटर है।
Joy e-bike Mihos Specification
Battery | 2.88 kWh Li-ion |
Motor | 1.5 kW BLDC |
Charging Time | 5 Hours |
Range | 130 Km |
Top Speed | 65 Km/hr |
Display | 4.3 Inch TFT Touchscreen |
Bluetooth & Wifi Connectivity | Yes |
Geo Fencing | Yes |
USB Charging Port | Yes |
Mobile Application | Yes |
Lighting | All LED |
Braking | Disc |
Tyre | 12 Inches, Tubeless |
Ground Clearance | 189 mm |
Related Posts