Jawa 42 FJ New Update के साथ हुआ लॉन्च, इसका कातिल लुक रॉयल एनफील्ड को दे रहा है मात, 334cc का दमदार इंजन इसको दे रहा है ताकत, जाने पूरी डिटेल्स

By Meet Bhanderi

Updated On:

Jawa 42 FJ

Jawa कि तरफ से लॉन्च हुई शानदार बाइक, Jawa 42 FJ पहले जो जावा 42 आती थी उसका ही अपडेटेड वर्ज़न कह सकते है। लेकिन इसमे काफी ज्यादा चेंजीस कर दिए है, जैसे की इंजन, पावर, और लुक में भी काफी बदलाव किया गया है। दिखने में एकदम मस्कूलर और स्टाइलिश लगती है। तो इस लेख में हम Jawa 42 FJ Dual Channel Aurora Green Matte Spoke वेरीअन्ट के बारे में डिटेल्स में जानने वाले है, जो की बेस वेरीअन्ट है। आखिर इस बाइक में क्या क्या फीचर्स मिलते है? माइलिज कितनी देता है? कैसी परफॉरमेंस देता है? और प्राइस क्या है?

Jawa 42 FJ का लुक और डिजाइन

सबसे पहले इस बाइक के लुक और डिजाइन की बात करे तो आप इमेजीस में देख सकते हो की काफी प्रीमियम लुक है, और सभी को पहली नजर में ही पसंद आ जाए ऐसी तरफ डिजाइन किया गया है। दिखने में बाइक काफी बड़ी लगती है। फ्रन्ट में LED हेडलाइट, LED टर्न इंडीकेटर मिल जाते है, और रेयर में LED में ही टैललाइट और टर्न इंडिकेटर मिल जाते है। Spoke व्हील की डिजाइन काफी बढ़िया मिलटी है, और पीछे साइड में ग्रैब हैन्डल दिए गए है। फ्यूल टेंक पर Jawa 42 की ब्रांडिंग दिख जाती है।

Jawa 42 FJ
Jawa 42 FJ

इस बाइक में नीचे दिए गए कलर ऑप्शन उपलब्ध है।

  • Aurora Green Matte
  • Cosmo Blue Matte
  • Aurora Green Matte
  • Mystique Copper
  • Deep Black Matte Red Clad

Jawa 42 FJ के फीचर्स

Jawa 42 FJ में मिलते फीचर्स के बारे में बात करे तो इसमे राउन्ड शैप में Digital इन्सट्रूमेंट कंसोल मिलता है, जिसमे स्पीडोमीटर, ओड़ोमीटर, ट्रिपमीटर और फ्यूल गेज जैसे फीचर्स देखने को मिल जाते है। इसमे गेयर इंडीकेटर, हैज़र्ड लाइट, पास लाइट, USB चार्जिंग पोर्ट और कील स्विच जैसे फीचर्स भी मिल जाते है। बाइक के दोनों साइड पेसेन्जर फुटरेस्ट मिल जाते है। वैसे इसमे खास कनेक्टिविटी फीचर्स नहीं मिलते।

Instrument ConsoleDigital
USB Charging PortYes
Hazard LightYes
LightingAll LED
Kill SwitchYes

Jawa 42 FJ का इंजन

इस बाइक के इंजन की बात करे तो इसमे 334cc का सिंगल सिलिन्डर, 4 स्ट्रोक, लिक्विड कूल्ड, DOHC इंजन मिलता है, जो 29 PS का पावर जनरैट करता है और 29.6 Nm का टॉर्क प्रोड्यूस करता है। काफी बड़ा इंजन मिल जाता है, जो बढ़िया ताकत देता है। इसमे 6 स्पीड मैनुअल गेयर बॉक्स मिल जाता है। इसमे सिर्फ सेल्फ स्टार्ट ऑप्शन मिलता है। इसमे 12 लिटर का फ्यूल टेंक मिलता है। काफी अच्छी माइलिज और दमदार स्पीड प्रवाइड करता है।

Engine334cc, Single Cylinder, 4 Stroke, DOHC
Power29 PS
Torque29.6 Nm
Gear Box6 Speed manual

Jawa 42 FJ के टायर, ब्रेक और सस्पेन्शन

अब Jawa 42 FJ के टायर की बात करे तो इसमे फ्रन्ट में 100/90-18 साइज़ का बड़ा ट्यूबलेस टायर और 457.2 mm का स्पोक व्हील मिल जाता है, और रेयर में 140/70-17 साइज़ का ट्यूबलेस टायर और 431.8 mm का स्पोक व्हील मिलता है। इसमे फ्रन्ट में 320 mm की Disc ब्रेक और रेयर में 240 mm की Disc ब्रेक मिल जाती है। वही फ्रन्ट में Telescopic forks सस्पेन्शन और रेयर में Twin shock absorber एडजस्टेबल प्रीलोड सस्पेन्शन मिल जाता है।

TyreFront – 18 Inches, Rear – 17 Inches
BrakingDisc
ABSYes
WheelSpoke

Jawa 42 FJ का डाईमेंसन

इस बाइक के Dimension की बात करे तो इसमे 790 mm की सैडल हाइट मिल जाती है, 1440 mm का व्हीलबेस मिलता, और 178 mm का ग्राउन्ड क्लीयरन्स मिल जाता है। इस बाइक का कर्ब वैट 184 Kg है। काफी सॉफ्ट और स्मूद सीट मिल जाती है।

Saddle Height790 mm
Wheelbase1440 mm
Ground Clearance178 mm
Kerb Weight184 Kg
Jawa 42 FJ
Jawa 42 FJ

Jawa 42 FJ की प्राइस और वॉरन्टी

अब Jawa 42 FJ Dual Channel Aurora Green Matte Spoke की प्राइस की बात करे तो इसकी एक्स शोरूम प्राइस ₹1,99,000 के आसपास देखने को मिल रही है, और इसकी ऑनरोड प्राइस दिल्ली में ₹2,20,700 के आसपास देखने को मिल जाएगी। इस बाइक में हमे 2 साल और 24,000 Km की वॉरन्टी मिल जाती है।

Related Posts

Royal Enfield Continental GT 650 जो पावरफूल इंजन के साथ रोड मचाएगी तहलका, 27 Kmpl की माइलिज और 169 Kmph की टॉप स्पीड जाने पूरे फीचर्स

होंडा ने रॉयल एनफील्ड को कड़ी टक्कर देने Honda CB350 DLX को किया लॉन्च, जिसमे मिलती है 42 Kmpl की माइलिज और बहोत सारे फीचर्स

You Might Also Like

Leave a Comment