Ather 450X एक इलेक्ट्रिक स्कूटर है जो 2.9 किलोवॉट आवर की बैटरी के साथ आती है। यह एक लो रेंज मॉडल है, लेकिन इसके साथ 3.7 किलोवॉट आवर की बैटरी का विकल्प भी उपलब्ध है। स्कूटर में हमे क्या क्या खास मिलता है? इसमे फीचर्स क्या है? मैक्सीमम रेंज कितनी देता है? बैटरी केपैसिटी कितनी है? और प्राइस पॉइंट क्या है? सब कुछ इस लेख में हम स्टेप बाइ स्टेप जानने वाले है।
Ather 450X Look & Design
Ather 450X का लुक और डिज़ाइन बहुत आकर्षक और आधुनिक है। यह स्कूटर स्लिम और मस्कुलर डिज़ाइन लैंग्वेज के साथ आती है, जो इसे एक डीसेंट और स्टाइलिश लुक देती है। इसकी सीट बड़ी और आरामदायक है, जिससे राइडिंग के दौरान कंफर्ट मिलता है। इसमे LED हेडलाइट, LED टर्न इंडीकेटर और LED टैललाइट मिल जाती है। फ्रन्ट में हेडलाइट का डिजाइन काफी अट्रैक्टिव लगता है। आगे और पीछे मड गार्ड मिल जाते है। अलॉइ व्हील का डिजाइन भी काफी सही मिलता है। इस स्कूटर का ओवरऑल लुक काफी प्रीमियम मिलता है, जिससे लोगों को पसंद भी आ रहा है।
Ather 450X में मिलते कलर ऑप्शन नीचे मुजब है:
- True Red
- Salt Green
- Cosmic Black
- Still White
- Lunar Grey

Ather 450X Battery & Range
अब इस स्कूटर के बैटरी और मोटर की बात करे तो इसमे Li-ion टाइप की 2.9 Kwh की बैटरी मिलती है, जिसको फूल चार्ज होने में 8 घंटे और 36 मिनट का समय लग जाता है। ये बैटरी IP67 वोटर प्रूफिंग रेटिंग के साथ आती है। इसमे PMSM टाइप की 6.4 kW पावर वाली मोटर मिलती है, जो 26 Nm का Torque जनरैट करती है। इस मोटर पे IP65 की रेटिंग भी मिल जाती है। ये स्कूटर 111 Km की क्लैम्ड रेंज प्रवाइड करता है, और 90 Km/hr की टॉप स्पीड देता है। ये स्कूटर 3.3 सेकंड में 0-40 kmph की स्पीड अचिव कर लेता है।
Battery | 2.9 kWh Li-ion |
Motor | 6.4 kW PMSM |
Torque | 26 Nm |
Range | 111 Km Claimed |
Charging Time | 8 Hours |
Top Speed | 90 Km/hr |
Ather 450X Tyre, Brake & Suspension
अब बात करे इसके टायर, ब्रेक और सस्पेन्शन की तो इसमे फ्रन्ट में 90/90-12 का ट्यूबलेस टायर मिलता है, वही रीयर में 100/80-12 साइज़ का ट्यूबलेस टायर मिल जाता है। फ्रन्ट और रेयर में 304.8 mm के Alloy व्हील मिल जाते है। फ्रन्ट और रेयर दोनों में Disc ब्रेक देखने को मिल जाती है। फ्रन्ट में Telescopic forks सस्पेन्शन और रीयर में Monoshock सस्पेन्शन मिल जाता है।
Tyre | 12 Inches, Tubeless |
Wheel | Alloy |
Brake | Disc |
Suspension | Front – Telescopic forks, Rear – Monoshock |
Ather 450X Features
- इसमे 7 इंच की TFT टच स्क्रीन डिस्प्ले मिल जाती है, जिसमे Android OS मिलता है, Snapdragon 212 प्रोसेसर मिलता है, और 2 GB RAM, 16 GB ROM मिल जाती है। मतलब एक मोबाईल जैसे ही फीचर्स स्कूटर में मिल जाते है।
- वही इसमे स्पीडोमीटर, ट्रिपमीटर, ओड़ोमीटर, क्लॉक, bluetooth कनेक्टिविटी, Wifi और नेवीगेशन जैसे फीचर्स मिलते है।
- Call/SMS अलर्ट, म्यूजिक कंट्रोल, एंटी थेफ्ट अलार्म और गूगल मैप्स, डॉक्यूमेंट स्टॉरिज, जैसे फीचर्स मिल जाते है।
- दूसरे फीचर्स जैसे की USB चार्जिंग पोर्ट, OTA, इन्टरनेट कनेक्टिविटी, रीजनरैटिव ब्रेकिंग, EBS, CBS और रोडसाइड आसिस्टन्ट वगेरे देखने को मिल जाते है।
- इसमे Eco ,Normal और Sport जैसे तीन राइडिंग मोड्स मिल जाते है।
Instrument Console | 7 Inches, TFT Display, Snapdragon 212, Android OS, 2 GB RAM, 16 GB ROM |
Bluetooth & Wifi | Yes |
USB Charging Port | Yes |
Music Control | Yes |
Navigation | Yes |
Lighting | LED |
Regenerative braking | Yes |
Riding Modes | Eco, Normal & Sport |
Clock | Yes |

Ather 450X Dimension
अब बात करे इस स्कूटर के Dimension की तो इसमे 1114 mm की हाइट मिल जाती है, 739 mm की विड्थ मिलती है, 1891 mm की लेंथ मिलती है, और 1296 mm का व्हीलबेस मिल जाता है। इसका कर्ब वैट 108 kg का है, वही इसमे 22 लिटर का स्टॉरिज स्पेस देखने को मिल जाता है। इस स्कूटर में 170 mm का ग्राउन्ड क्लीयरन्स मिल जाता है, जो खराब रास्तों पर भी कही स्कूटर क्रैश नहीं होगा।
Height | 1114 mm |
Width | 739 mm |
Length | 1891 mm |
Wheelbase | 1296 mm |
Kerb Weight | 108 Kg |
Ather 450X Price
अंत में Ather 450X 2.9kWh की प्राइस की बात करे तो इसकी एक्स शोरूम प्राइस ₹1,42,500 के आसपास देखने को मिल रही है, और इसकी ऑनरोड प्राइस दिल्ली में ₹1,54,000 के आसपास देखने को मिल जाएगी। इसकी बैटरी और वीइकल दोनों पर हमे 3 साल और 30,000 Km की वॉरन्टी मिल जाती है, और इसके चार्जर पर भी 3 साल की वॉरन्टी मिल जाती है।
Related Posts: