नमस्कार दोस्तों, इस लेख में हम BGauss के एक प्रीमियम स्कूटर के बारे में बात करने वाले है, जो हमे एक बढ़िया रेंज ऑफर करता है, बेस्ट फीचर्स भी प्रवाइड करता है, और प्राइस में भी सही है। जिसका पूरा नेम है, BGauss C12i Max जो की एक टॉप वेरीअन्ट है। BGauss एक जानीमानी कंपनी है, जो इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाती है, जिसपे हम भरोसा कर सकते है। चलिए अब इस स्कूटर के बारे में डिटेल्स में जानते है, की आखिर इस स्कूटर में हमे क्या क्या खास मिलने वाला है?
BGauss C12i Max का लुक और डिजाइन
इस स्कूटर के फ्रन्ट से शुरुआत करे तो इसमे हमे लुक तो काफी सही मिलता है। LED हेडलाइट मिल जाती है, LED DRLs मिल जाते है, जो राउन्ड शैप में मिलता है, और टर्न इंडीकेटर भी LED में मिल जाता है। बढ़िया सा मड गार्ड मिल जाता है। BGauss C12i Max में रीयर लुक भी काफी बेहतर मिल जाता है। रीयर में LED टैललाइट मिल जाती है, और LED टर्न इन्डिकेटर मिल जाते है। पीछे मजबूत ग्रैब हैन्डल मिल जाता है।

इस स्कूटर में उपलब्ध Color Option नीचे मुजब है।
- Blue
- Yellow
- White
- Red
- Grey
BGauss C12i Max के टायर, ब्रेक और सस्पेन्शन
टायर की बात करे तो इसमे फ्रन्ट में 90/90-12 साइज़ का ट्यूबलेस टायर मिल जाता है, और 304.8 mm साइज़ का Steel व्हील मिल जाता है। फ्रन्ट में Drum ब्रेक मिल जाता है, और Hydraulic Telescopic सस्पेन्शन देखने को मिल जाता है। टायर की बात करे तो रीयर में 90/100-10 साइज़ का ट्यूबलेस टायर मिल जाता है, और 254 mm का स्टील व्हील मिल जाता है। वही रीयर में भी Drum ब्रेक मिलती है, और Double Hydraulic Spring सस्पेन्शन मिल जाती है।
BGauss C12i Max की बैटरी और मोटर
अब बात करे इस स्कूटर के सबसे खास सेक्शन बैटरी और मोटर की तो इसमे हमे Li-ion टाइप की 3.2 kWh की बैटरी मिल जाती है, जो वोटर प्रूफिंग रेटिंग IP67 के साथ मिलती है। जिसके 0-100% चार्ज होने में 6 से 7 घंटे का समय लग जाता है। इसमे PMSM टाइप की 2.5 kW पावर वाली Hub मोटर मिल जाती है, जो IP67 रेटिंग के साथ मिलती है। ये स्कूटर सिंगल चार्ज पर हमे 135 km की क्लैम्ड रेंज प्रवाइड करता है, और 50 Km/hr की टॉप स्पीड देता है। ये स्कूटर 8.5 सेकंड में 0-40 kmph की स्पीड अचिव कर लेता है।
BGauss C12i Max के फीचर्स
अब बात की जाए BGauss C12i Max के फीचर्स की तो इसमे डिजिटल इन्सट्रूमेंट कंसोल मिल जाता है, जिसमे स्पीडोमीटर, बैटरी स्टैटस, ट्रिपमीटर, करंट मोड़, रीजनरैटिव ब्रेकिंग जैसे फीचर्स देखने को मिलते है। इसमे USB चार्जिंग पोर्ट मिल जाता है, साइड स्टैन्ड सेन्सर मिल जाता है, EBS और CBS मिल जाता है, और पेसेन्जर फुटरेस्ट मिल जाता है। फ्रन्ट में लगेज हुक मिल जाता है। इसमे Eco और Sport जैसे दो राइडिंग मोड देखने को मिल जाते है।
BGauss C12i Max की डाईमेंसन
इस स्कूटर के डाईमेंसन की बात करे तो इसमे 1150 mm की हाइट मिल जाती है, 697 mm की विड्थ मिलती है, 765 mm की सैडल हाइट मिलती है, 1825 mm की लेंथ मिलती है, 1292 mm का व्हीलबेस मिलता है, 110 Kg का कर्ब वैट मिलता है, 155 mm का ग्राउन्ड क्लीयरन्स मिलता है, और ये स्कूटर 150 kg तक लोड उठाने की क्षमता रखता है।

BGauss C12i Max की प्राइस और वॉरन्टी
अब बात करे BGauss C12i Max की प्राइस और वॉरन्टी के बारे में तो इसकी एक्स शोरूम प्राइस 1,39,000 के आसपास देखने को मिल रही है, और इसकी ऑनरोड प्राइस बेंगलोर में 1,49,000 के आसपास दिख जाएगी। अब इसकी वॉरन्टी की बात करे तो बैटरी और मोटर दोनों पर कंपनी की तरफ से 3 साल और 36,000 km की वॉरन्टी मिल जाती है, और इसके चार्जर पर भी 3 साल की वॉरन्टी मिल जाती है।
BGauss C12i Max Specification
Battery | 3.2 kWh Li-ion |
Motor | 2.5 kW PMSM |
Range | 135 Claimed |
Top Speed | 50 Km/hr |
Charging Time | 6-7 Hour |
Instrument Console | Digital |
USB Charging Port | Yes |
Regenerative braking | Yes |
CBS | Yes |
Riding modes | Eco, Sport |
Lighting | All LED |
Tyre | 12 Inch Tubeless |
Braking | Drum |
इस स्कूटर के बारे में ज्यादा जानने के लिए या फिर इसे खरीदने के लिए इसकी ऑफिसियल साइट को विज़िट कर सकते हो, और वहा Contact पेज पर जा कर उनसे स्कूटर के सबंधित अपने प्रश्न भी पूछ सकते हो।
Related Posts