Hero Super Splendor XTEC बाइक एक नई पेशकश है जिसमें कई आकर्षक फीचर्स शामिल हैं। यह बाइक डिस्क ब्रेक और ड्रम ब्रेक के दो वेरिएंट में उपलब्ध है। इसमें 12 लीटर का फ्यूल टैंक है, जिससे लंबी दूरी भी तैय की जा सकती है। बाइक की माइलेज लगभग 50-60 किमी/लीटर है, जो इसे एक किफायती विकल्प बनाती है। बाइक की बिल्ड क्वालिटी भी अच्छी है। इस लेख में हम Hero Super Splendor Xtec Disc वेरीअन्ट के बारे में डिटेल्स में जानने वाले है।
Hero Super Splendor XTEC Look & Design
हीरो सुपर स्प्लेन्डर एक्सटेक बाइक का लुक और डिजाइन बहुत आकर्षक है। इसमें क्रोम फिनिश के साथ हीरो का 3D लोगो है, जो इसे एक प्रीमियम लुक देता है। बाइक के हेडलाइट के ऊपर क्रोम का एलिमेंट है और इसमें LED DRL (डे टाइम रनिंग लाइट), LED हेडलाइट शामिल है, जो रात में बेहतर विजिबिलिटी प्रदान करता है। इसमे पीछे Halogen Bulb में टैललाइट मिल जाती है, और Bulb में ही टर्न इंडिकेटर मिल जाते है। साइड में ग्राफिक डिजाइन मिल जाती है। पीछे ग्रैब हैन्डल देखने को मिल जाता है।
इस बाइक में मिलते कलर ऑप्शन:
- Candy Blazing Red
- Matt Grey
- Black
- Matt Nexus Blue

Hero Super Splendor XTEC Engine & Performance
Hero Super Splendor Xtec बाइक में एक शक्तिशाली इंजन है जो 124 सीसी का सिंगल सिलिन्डर, एयर कूल्ड इंजन है। यह इंजन 10.84 पीएस की पावर और 10.6 एनएम का टॉर्क उत्पन्न करता है। बाइक में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स है, जो इसे सुचारू और तेज गति प्रदान करता है। इसमे किक और सल्फ स्टार्ट दोनों ऑप्शन मिल जाते है। इसकी परफॉरमेंस की बात करें तो बाइक की माइलेज लगभग 60 किमी/लीटर है। यह बाइक 90 Kmph की टोप स्पीड प्रदान करती है।
Engine | 124 cc, Air Cooled, Single Cylinder, OHC |
Power | 10.84 PS |
Torque | 10.6 Nm |
Gear Box | 5 Speed Manual |
Mileage | 60 Kmpl |
Top Speed | 90 Kmph |
Hero Super Splendor XTEC Tyre, Brake & Suspension
इस बाइक के टायर, ब्रेक और सस्पेन्शन की बात करे तो इसमे फ्रन्ट में 80/100-18 साइज़ का ट्यूबलेस टायर मिलता है, और रेयर में 90/90-18 साइज़ का ट्यूबलेस टायर मिल जाता है। इसमे 457.2 mm के ट्यूबलर डायमंड टाइप के Alloy व्हील मिल जाते है। फ्रन्ट में 240 mm की Disc ब्रेक मिलती है, और रेयर में 130 mm की Drum ब्रेक मिलती है। इसमे फ्रन्ट में Telescopic Hydraulic सस्पेन्शन मिलता है, और रेयर में एडजस्टेबल Hydraulic शॉक अब्सॉर्बर सस्पेन्शन मिल जाता है।
Tyre | 18 Inches, Tubeless |
Wheel | Alloy |
Brake | Front – Disc, Rear – Drum |
Suspension | Front – Telescopic Hydraulic, Rear – Hydraulic Shock Absorber |
Hero Super Splendor XTEC Features
Hero Super Splendor Xtec के फीचर्स की बात करे तो इसमे Digital इन्सट्रूमेंट कंसोल मिल जाता है, जिसमे स्पीडॉमीटर, ट्रिपमीटर, ओड़ोमीटर, फ्यूल गेज, कॉल/SMS अलर्ट और रियल टाइम माइलिज जैसे फीचर्स देखने को मिल जाते है। इसमे USB चार्जिंग पोर्ट भी मिल जाता है। वही इसमे पास स्विच, इंजन कील स्विच, हैज़र्ड लाइट और सर्विस ड्यू इन्डिकेटर जैसे फीचर्स मिल जाते है। इस बाइक में i3s टेक्नोलॉजी का सपोर्ट मिल जाता है।
Instrument Console | Digital |
Fuel Gauge | Digital |
Call/SMS Alert | Yes |
Service Reminder | Yes |
Real Time Mileage Indicator | Yes |
USB Charging Port | Yes |
Pass Switch | Yes |
Headlight | LED Headlight with DRL |

Hero Super Splendor XTEC Dimension
इस बाइक के डाईमेंसन की बात करे तो इसमे 1092 mm की हाइट मिलती है, 752 mm की विड्थ मिलती है, 793 mm की सैडल हाइट मिलती है, 2042 mm की लेंथ मिलती है, और 1267 mm का व्हीलबेस मिल जाता है। बाइक का ग्राउन्ड क्लीयरन्स 180 mm का है, और कर्ब वैट 123 Kg है।
Height | 1092 mm |
Width | 752 mm |
Saddle Height | 793 mm |
Length | 2024 mm |
Wheelbase | 1267 mm |
Kerb Weight | 123 Kg |
Hero Super Splendor XTEC Price
अंत में Hero Super Splendor Xtec Disc वेरीअन्ट की प्राइस की बात करे तो इसकी एक्स शोरूम प्राइस बेंगलोर में ₹87,300 के आसपास देखने को मिल रही है, और इसकी ऑनरोड प्राइस ₹1,05,000 के आसपास देखने को मिल जाएगी।
Related Posts: