Honda Dio 125 Smart होंडा ने लॉन्च किया एक स्टाइलिश स्कूटर, जिसका इंजन देता है 8 PS की पावर और 48 Kmpl की माइलेज, जाने पूरी डिटेल्स

By Meet Bhanderi

Published On:

Honda Dio 125 Smart

Honda Dio 125 Smart जो 125 सीसी इंजन के साथ टॉप मॉडल वेरीअन्ट है। यह स्कूटर कई कलर ऑप्शन के साथ में ग्राफिक डिजाइन के साथ आता है, जो देखते ही लोगों को पसंद या जाए ऐसा लुक होंडा ने दिया है। इस स्कूटर में कई विशेषताएँ शामिल हैं, जैसे कि ताकतवर इंजन, डिजिटल कंसोल और बढ़िया माइलिज। इस बार होंडा ने एक्टिवा से कुछ अलग लॉन्च किया है। चलिए जानते है की इस स्कूटर का परफॉरमेंस कैसा है? लाइटिंग कैसी है? और कौन कौन से फीचर्स दिए है?

Honda Dio 125 Smart Look & Design

स्कूटर में LED पोजीशन लाइट्स और फुल स्प्लिट LED हेडलाइट्स शामिल हैं। इसके एप्रेन के ऊपर एक आकर्षक डिजाइन है, जिसमें पियानो ब्लैक फिनिश का उपयोग किया गया है। टर्न इंडिकेटर्स को भी ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है, हालांकि इसमें हैलोजन Bulb में टर्न इंडिकेटर्स दिए हैं। पीछे टैललाइट भी Bulb में दी गई है। स्कूटर की ज्यादातर बॉडी प्लास्टिक और फाइबर से बनी है, जो इसे हल्का और आकर्षक बनाती है। इसमें मेटल का उपयोग कम किया गया है, जिससे इसकी देखभाल और रखरखाव आसान हो जाता है।

इस स्कूटर में मिलते कलर ऑप्शन:

  • Pearl Deep Ground Gray
  • Mat Axis Gray Metallic
  • Pearl Siren Blue
  • Pearl Nightstar Black
  • Mat Sangria Red Metallic
  • Mat Marvel Blue Metallic
  • Sports Red
Honda Dio 125 Smart
Honda Dio 125 Smart

Honda Dio 125 Smart Engine & Performance

Honda Dio 125 Smart स्कूटर में 123.92 सीसी का फैन-कूल्ड बीएस6 इंजन है, जो फ्यूल इंजेक्शन तकनीक के साथ आता है। यह इंजन 8.28 PS की अधिकतम शक्ति 6250 आरपीएम पर और 10.4 Nm का टॉर्क 5000 आरपीएम पर उत्पन्न करता है। यह स्कूटर 48 Kmpl की माइलिज प्रदान करता है, जो एक प्लस पॉइंट कह सकते है। स्कूटर की टॉप स्पीड लगभग 95 किमी/घंटा तक पहुँच सकती है। इसमे 12V / 5AH की बैटरी मिल जाती है, जो स्कूटर को पावर प्रदान करती है।

Engine123.92 cc, 4 Stroke, SI
Power8.28 PS
Torque10.4 Nm
Mileage48 Kmpl
Top Speed95 Km/hr (Estimated)

Honda Dio 125 Smart Tyre, Brake & Suspension

इस स्कूटर के टायर, ब्रेक और सस्पेन्शन की बात करे तो इसमे फ्रन्ट में 90/90-12 साइज़ का ट्यूबलेस टायर, और रेयर में 90/100-10 साइज़ का ट्यूबलेस टायर मिल जाता है। दोनों ही Alloy व्हील मिल जाते है। फ्रन्ट में Disc ब्रेक मिलती है, और रेयर में Drum ब्रेक मिल जाती है। फ्रन्ट में Telescopic सस्पेन्शन और रेयर में एडजस्टेबल स्प्रिंग लोडेड Hydraulic सस्पेन्शन मिल जाता है, जो आपको स्मूद राइडिंग अनुभव प्रदान करता है।

TyreFront – 12 Inch, Rear – 10 Inch
WheelAlloy
BrakeFront – Disc, Rear – Drum

Honda Dio 125 Smart Features

Honda Dio 125 Smart के फीचर्स की बात करे तो इसमे Digital इन्सट्रूमेंट कंसोल मिलता है, जिसमे स्पीडॉमीटर, ओड़ोमीटर, ट्रिपमीटर, टेकोमीटर, रेयर टाइम माइलिज, फ्यूल गेज और क्लॉक जैसे फीचर्स देखने को मिल जाते है। वही इसमे स्मार्ट स्विच, इंजन कील स्विच और पास स्विच जैसे फीचर्स भी मिल जाते है। सीट के नीचे स्टॉरिज मिल जाता है, और स्कूटर के दोनों साइड पेसेन्जर फुटरेस्ट मिल जाते है। इस स्कूटर में कनेक्टिविटी फीचर्स ऑफर नहीं किए गए।

Instrument ConsoleDigital
Fuel GaugeDigital
ClockYes
Real Time MileageYes
Smart SwitchYes
Engine  Kill SwitchYes
Pass SwitchYes
Storage SpaceYes
Lighting Headlight – LED, Taillight & Turn Indicator – Bulb
Honda Dio 125 Smart
Honda Dio 125 Smart

Honda Dio 125 Smart Dimension

इस स्कूटर के डाईमेंसन की बात करे तो इसमे 1172 mm की हाइट मिलती है, 707 mm की विड्थ मिलती है, 1260 mm का व्हीलबेस मिलता है, और 1830 mm की लेंथ मिल जाती है। इस स्कूटर का ग्राउन्ड क्लीयरन्स 171 mm का है, और कर्ब वैट 104 Kg का है। इसमे 5.3 लीटर का फ्यूल टेंक भी मिल जाता है।

Height1172 mm
Width707 mm
Wheelbase1260 mm
Length1830 mm
Kerb Weight104 Kg

Honda Dio 125 Smart Price

अंत में Honda Dio 125 Smart की प्राइस की बात करे तो इसकी एक्स शोरूम प्राइस जयपुर में ₹96,200 के आसपास देखने को मिल जाएगी, और इसकी ऑनरोड प्राइस ₹1,12,600 के आसपास देखने को मिल जाएगी।

Related Posts:

Hero Xoom 110 Combat Edition जो है “स्कूटर ऑफ़ द ईयर” का अवॉर्ड विजेता, 53 Kmpl माइलिज के साथ LED DRL और शार्प डिजाइन

Yamaha MT15 V2 MotoGP Edition स्पोर्ट्स बाइक लवर के लिए एक बढ़िया विकल्प, क्या यह बाइक है हर राइडर का सपना? इसमे 155cc इंजन के साथ फुल्ली डिजिटल कंसोल

 

You Might Also Like

Leave a Comment